फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव हादसा: मुख्यमंत्री योगी बोले- ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान ढोने के लिए, सवारियां नहीं

Sun, 02 Oct 2022 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रविवार सुबह कोरथा गांव से जब 26 अर्थियां उठीं तो पूरा गांव चीखों से थर्रा उठा। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ सीधे हैलट इमरजेंसी में घायलों के पास पहुंचे। यहां नौ घायल साढ़ और नौ घायल अहिरवां हादसे के भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों से स्थिति पूछने के बाद परिजनों से पूछा कि अस्पताल के इलाज से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
मरीजों का हालचाल लेने हैलट अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर हैलट इमरजेंसी में भर्ती साढ़ और अहिरवां हादसे के घायलों से मिले और उनका हाल जाना। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सड़क परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी, गृह विभाग के साथ बैठक कर प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कृषि सामग्री और सामान ढोने के लिए है। सवारी ढोने में प्रयोग न किया जाए। बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। यह धनराशि पीड़ित परिजनों को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ सीधे हैलट इमरजेंसी में घायलों के पास पहुंचे। यहां नौ घायल साढ़ और नौ घायल अहिरवां हादसे के भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों से स्थिति पूछने के बाद परिजनों से पूछा कि अस्पताल के इलाज से संतुष्ट हैं। सारी दवाएं मिल रहीं, बाहर से तो नहीं लानी पड़ रहीं।

विज्ञापन

तीमारदारों ने बताया कि दवाएं अस्पताल से मिल रही हैं। इसके बाद उन्होंने आईसीयू मेें अहिरवां हादसे की घायल बसंती और सोना को देखा। अस्पताल प्रबंधन को पूरी चौकसी के साथ इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एक-एक घायल को देखा और तीमारदार से बात की। इसके बाद हैलट इमरजेंसी गेट पर पत्रकारों से बात की।

उन्होंने कहा कि घायलों से मिलकर हालचाल जाना है, सभी खतरे से बाहर हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति उन्होंने शोक संवेदना जताई। बोले कि केंद्र और राज्य सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ है। इस मौके पर सांसत सत्यदेव पचौरी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, एमएलसी अरुण पाठक, सलिल विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को मिलेगा सीएम आवास योजना का लाभ
मृतकों से परिजनों से रविवार को मुलाकात करने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी उनके गांव पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत धनराशि देने की घोषणा की। जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को चिह्नित करने को कहा। जिलाधिकारी विशाख जी ने परियोजना निदेशक आरके चौधरी को जल्द से जल्द परिवारों को चिह्नित कर सूची भेजने के निर्देश दिए हैं।

परियोजना निदेशक ने बताया कि दो दिन में सूची शासन को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस योजना के तहत 1.20 लाख रुपये आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में उपलब्ध कराए जाएंगे। पहली किस्त 40 हजार, दूसरी किस्त 70 हजार और तीसरी किस्त में 10 हजार रुपये दी जाएगी। आवास निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाएगा। जल्द ही सभी परिजनों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें