मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज कानपुर दौरा है। सीएम यहां इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के कंट्रोलरूम से ऑनलाइन चालान काटने के साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम से ट्रैफिक संभालकर आईटीएमएस का शुभारंभ करेंगे।
आईटीएमएस के कंट्रोलरूम के साथ ही मॉडल चौराहों को भी चमका दिया गया है। आईटीएमएस का शुभारंभ होते ही कानपुर, उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा जहां आईटीएमएस से यातायात संचालित होगा।
शहर के 68 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल से यातायात संचालित होगा। इसमें दस चौराहों को मॉडल चौराहा के रूप में विकसित किया गया है। जबकि विजय नगर और बड़ा चौराहे पर आरएलवीडी सिस्टम लगा है।