फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा

Mon, 30 Dec 2019 01:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करने पहुंचे। विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री के साथ डॉ. महेंद्र सिंह, नंद गोपाल नंदी, चंद्रिका प्रसाद उपध्याय और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजासीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा - फोटो : अमर उजाला
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को साहित्य भूषण सम्मान दिया। सम्मान में दो लाख रुपये की धनराशि भी दी गई। विश्वविद्यालय में 923 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

3 of 5
रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम हमारी प्राचीन भारत की प्रणाली को याद करा देता है। सही मार्ग दिखाने वाला अगर कोई मिल जाये तो विकलांगता कभी आड़े नहीं आती। वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।

4 of 5
रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी का फोन आता था कि राम भूमि का फैसला कब होगा? मैं फोन पर जवाब देता था कि राम मंदिर बनेगा, अवश्य बनेगा। कहा कि मोदी जी दिव्यांगजनों के हित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस विश्वविद्यालय को भी हर संभंव सहयोग किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
तय कार्यक्रम के अनुसार दीक्षांत समारोह के बाद मुख्यमंत्री को भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन व पूजन के लिए भी जाना था। मौसम की खराबी को देखते हुए कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें