कानपुर देहात पुहंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर देहात पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा विधायक मथुरा पाल को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
सीएम योगी आदित्यनाथ का हैलिकॉप्टर कानपुर देहात के अकबरपुर में माती पुलिस लाइन में 4 बजे उतरा। जहां से वे सिकन्दरा विधान सभा क्षेत्र से विधायक मथुरा पाल के घर कार से पहुंचे। इसके बाद वे 10 मिनट तक वहां रुके। इस बीच उन्होंने मथुरा पाल के परिवार वालों सांत्वना दी और मथुरा पाल को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
बारिश के चलते पहले यह खबर मिली थी सीएम योगी के कानपुर देहात आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है लेकिन बाद में सीएम अचानक वहां पहुंच गए। योगी आदित्यनाथ बारिश के बीच ही आए और बारिश के बीच ही वहां से गए। जानकारी मिली है कि मथुरा पाल के घर से सीएम योगी रवाना हो चुके हैं। इसके बाद वे पुलिस लाइन से अपने हैलिकॉप्टर में बैठकर लखनऊ लौट जाएंगे।