फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड यात्रा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनता को दी ये सौगातें

Fri, 13 Apr 2018 01:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम याेगी अादित्यनाथ
विज्ञापन
बुंदेलखंड यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चित्रकूट और जालौन जिले को कई सौगातें दी हैं। आगरा एक्सप्रेस वे को जहां चित्रकूट वाया जालौन किए जाने की घोषणा की गई वहीं कालपी के कागज उद्योग को शिखर तक ले जाने के लिए सीएम योगी ने बल दिया। 
विज्ञापन


बुंदेलखंड यात्रा पर निकले सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब चार सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया है। उन्हाेंने कहा है कि अधिकारी और जप्रतिनिधि इस पर नजर रखें कहीं जनता की संपत्ति पर डाका न पड़ जाए।  

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर काेई अधिकारी अापकाे गलत काम करता हुअा नजर अाता है तो उसकी शिकायत हमसे करें। हम अापकी हर संभव मदद करेंगे। उन्हाेंने कहा जलाैन के लाेगाें काे सुविधा देने के लिए एक्सप्रेस वे आगरा-चित्रकूट वाया जालौन से भी निकाला जाएगा। इससे घंटाे की दूरी मिनटाें में तय की जा सकेगी। उन्हाेंने कहा कि माधवगढ़ जालौन को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। कालपी में कागज उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम करेगी। पानी काे साफ करने के लिए कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें