मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर काेई अधिकारी अापकाे गलत काम करता हुअा नजर अाता है तो उसकी शिकायत हमसे करें। हम अापकी हर संभव मदद करेंगे। उन्हाेंने कहा जलाैन के लाेगाें काे सुविधा देने के लिए एक्सप्रेस वे आगरा-चित्रकूट वाया जालौन से भी निकाला जाएगा। इससे घंटाे की दूरी मिनटाें में तय की जा सकेगी। उन्हाेंने कहा कि माधवगढ़ जालौन को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। कालपी में कागज उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम करेगी। पानी काे साफ करने के लिए कॉमन ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा।