फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम बोले- नामुमकिन को मुमकिन करने का नाम है मोदी, 41 के बदले 400 से दिया जवाब

Tue, 26 Feb 2019 01:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हरदोई पहुंचे सीएम योगी
विज्ञापन
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज यूपी के हरदोई जिले पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां जनपद को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। साथ ही कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन


पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सैनिकों की ओर से की गयी सर्जिकल स्ट्राइक 2 पर सीएम बोले ऐसा जयकारा लगाओ कि कश्मीर में सैनिकों को सुनाई दे। साथ ही कहा कि नामुमकिन को मुमकिन करने का नाम है मोदी, हमारे 41 जवान शहीद हुए थे। हमने 400 से ज्यादा गद्दारों को मारकर जवाब दिया है। 

सीएम ने सांसदों और विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि अनुकंपा से मिला है मेडिकल कॉलेज। कहीं भी मेडिकल कॉलेज बनना बड़ी बात है। बोले मेडिकल कॉलेज का मतलब विशेषज्ञयों की सुविधा को बढ़ावा मिलना। हर वर्ष यहां 100 से ज्यादा एमबीबीएस निकलेंगे। इससे हरदोई जिले को भी एक नई पहचान मिलेगी। 
विज्ञापन


हरदोई के गौरा डांडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें