फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम का हरदोई दौरा, इन योजनाअों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Sat, 02 Jun 2018 03:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हरदोई पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज यूपी के हरदोई जिले पहुंचे। यहां वह मुख्यमंत्री ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही 279 ग्राम प्रधानों से सीधा संवाद करेंगे। 37 करोड़ विकास कार्यों की योजना का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस दौरान राज्य सभा सांसद अशोक बाजपेई समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे। 

 

इससे पहले कल (शुक्रवार) को सीएम ने सपा के गढ़ इटवा का दौरा किया था। इटावा जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा था। हालांकि उनके चेहरे पर कैराना और नूरपुर की शिकस्त का दर्द भी झलक रहा था। उनके सुर उतने पैने नहीं थे, जिसके लिए जाने जाते हैं। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा था कि ‘सपा, बसपा और कांग्रेस का गंठबंधन आतंकवाद का संगठन है। यह सिर्फ मोदी के विकास कार्यों को रोकने का काम कर रहा है।’

विज्ञापन


प्रदेश के सीएम बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को इटावा पहुंचे थे। यहां उन्होंने नुमाइश मैदान पर योगी ने 655 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। सीएम का भाषण महज 24 मिनट का रहा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की हर एक भर्तियों में पैसा चलता था। इटावा के लोग को साथ भी भेदभाव हुआ है।



सीएम ने कहा कि नियुक्तियों में जातिवाद था। उनकी सरकार ने इसको खत्म किया है। भर्ती चाहे पुलिस की हो या शिक्षक व लेखपाल। सभी पारदर्शी हैं।  जो भी नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ करेगा। उसकी जगह जेल में होगी।  सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कामों से देश की इज्जत और सम्मान विश्व में बढ़ गया है। 

विज्ञापन



यहां सीएम योगी ने कहा कि मोदी की लोकप्रियता से परेशान होकर कांग्रेस, सपा और बसपा ने गठबंधन बताया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रही है, जबकि वह खुद भ्रष्टाचार में डूबी है। सपा और बसपा ने जातीयता के आधार पर सामाजिक को छिन्न-भिन्न किया है। अब ये सब धड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।  
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें