आठ विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे सीएम अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को हमीरपुर में रहेंगे। वह आठ विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह डायल 100 का शुभारंभ करेंगे। साथ ही इस सेवा के लिए हमीरपुर को 32, महोबा को 34 व जालौन को 28 वाहन सौपेंगे। वह सुबह 11:30 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से चलकर 12:05 बजे कुछेछा स्थित डिग्री कालेज मैदान में पहुंचेगे। इसके बाद विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास के बाद एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय सपाइयों के साथ ही मुख्यमंत्री के खास सिपहसलार भी हमीरपुर पहुंच गए हैं। देर शाम एमएलसी सुूनील सिंह यादव साजन सहित अन्य युवा नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया।