फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी कानपुर के छात्र रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

विज्ञापन
ज्ञानेश कुमार - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। भारत के 26 वें मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए गए ज्ञानेश कुमार ज्ञानेश कुमार ने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उनकी बेटी मेधा रूपम इस समय कासगंज की डीएम हैं और उनके दामाद मनीष बंसल सहारनपुर के जिलाधिकारी पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आईसीएफएआई इंडिया से बिजनेस फाइनेंस और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए से पर्यावरण अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। आगरा निवासी ज्ञानेश कुमार का जन्म 1964 में हुआ है। वह 1988 बैच के केरल कैडर से आईएएस हुए। सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए। यह मंत्रालय गृहमंत्री अमित शाह के अधीन आता है। उन्होंने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बताया जाता है कि वर्ष 2019 में जब आर्टिकल 370 हटाया जा रहा था, तब वो मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स में जम्मू एंड कश्मीर डेस्क को हेड कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें