फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: डाक कांवड़ लेकर लौट रहे 12वीं के छात्र की अचानक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 10 Aug 2026 06:39 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज

सार

Kannauj News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से डाक कांवड़ लेकर सिंगीरामपुर गए 12वीं के छात्र की सोमवार को वापस लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। फर्रुखाबाद चौराहे के पास कांवड़ लेकर दौड़ते समय उसे चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़ा। साथियों ने उसे 108 एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फ़ाइल फोटो लव कुश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से डाक कांवड़ लेकर सिंगीरामपुर गए 19 वर्षीय छात्र की सोमवार को छिबरामऊ में वापसी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। फर्रुखाबाद चौराहे के पास डाक कांवड़ लेकर दौड़ते समय युवक को अचानक चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। साथी उसे तुरंत एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

दौड़ते समय आया चक्कर, साथी लेकर पहुंचे अस्पताल

मृतक की पहचान लव कुश बघेल (19) पुत्र हीरा सिंह बघेल, निवासी ग्राम व पोस्ट रानी बरगमा (थाना फूफ, जिला भिंड, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। साथियों ने बताया कि लव कुश गांव के दोस्तों के साथ रविवार दोपहर करीब 12 बजे डाक कांवड़ लेकर सिंगीरामपुर के लिए निकला था। सोमवार को गंगाजल लेकर पैदल दौड़ते हुए वापस लौटते समय छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चौराहे के पास अचानक उसे चक्कर आ गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन

अस्पताल मे मौजूद लव कुश के दोस्त - फोटो : amar ujala

12वीं का छात्र था लव कुश, तीन भाइयों में था सबसे छोटा

लव कुश कस्बे के पीवीएन हाई सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। वह अपने तीन भाइयों (अनूप, संजेश और लव कुश) में सबसे छोटा था। पिता हीरा सिंह बघेल पेशे से किसान हैं और मां रेखा देवी गृहिणी हैं। होनहार बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही गांव और परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें