फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्लिन में छवि की चांदी: वर्ल्ड रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जीता पदक, टिकट परीक्षक के पद पर हैं तैनात

Fri, 05 Aug 2022 12:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वर्ल्ड रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में छवि यादव ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि आपके अंदर हुनर और जुनून है, तो हर मंजिल आसान हो जाती है। इसलिए किसी भी काम को करने से पहले अपने लक्ष्य को जरूर निर्धारित करें।
विज्ञापन
छवि यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 16 जुलाई को संपन्न हुई वर्ल्ड रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में छवि यादव ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। मूलरूप से सहारनपुर निवासी किसान प्रदीप कुमार की बेटी छवि कानपुर सेंट्रल स्टेशन में टिकट परीक्षक (टीसी) के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

छवि ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न देशों की सौ महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। छवि ने दस किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया था। छवि ने बताया कि मई माह में कपूरथला में चयन ट्रायल हुआ था। इसके आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि स्कूल के समय से ही एथलेटिक्स में बहुत रुचि थी।
2010 में अभ्यास करना शुरू किया था। इसके बाद 2017 में स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में नौकरी लगी। पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला और पदक भी जीता। इसका श्रेय माता-पिता व प्रशिक्षक संदीप पुंडीर को जाता है। छवि के परिवार में मां संतोष व छोटा भाई मोहित यादव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित लखीमपुर खीरी में कांस्टेबल है। छवि ने कहा कि यदि आपके अंदर हुनर और जुनून है, तो हर मंजिल आसान हो जाती है। इस उपलब्धि पर सेंट्रल स्टेशन पर सहायक वाणिज्य कर प्रबंधक रेलवे संतोष त्रिपाठी, सीआईटी वीके तिवारी समेत समस्त स्टॉफ ने गुरुवार को छवि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें