फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2020: बिहार के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दिवाली पर घर गए लोगों की वापसी भी होगी आसान

Wed, 18 Nov 2020 12:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Chhath Puja 2020
विज्ञापन
छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इससे दिवाली पर घर गए लोगों की वापसी भी आसान होगी। इन ट्रेनों में मंगलवार से रिजर्वेशन प्रक्रिया शुरू हो गई। ट्रेन नंबर 04020 आनंद विहार टर्मिनस स्टेशन से 18 नवंबर को शाम छह बजे चलकर कानपुर सेंट्रल देर रात 12:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरे दिन शाम साढ़े पांच बजे कटिहार पहुंचेगी। कटिहार से ट्रेन नंबर 04019 19 नवंबर को शाम साढ़े सात बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर सवा 12 बजे कानपुर सेंट्रल और शाम 7:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05269 मुजफ्फरपुर से 26 नवंबर को रात 9:20 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 12:05 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह नौ बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05270 अहमदाबाद स्टेशन से 29 नवंबर को शाम साढ़े चार बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 1:40 बजे कानपुर सेंट्रल व तीसरे दिन सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें