भगवान सूर्य की आराधना का पर्व छठ 11 नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरु हो चुका है। विवाहित महिलाएं पूरी आस्था के साथ छठ का व्रत व पूजन करती हैं। इस कठिन व्रत में महिलाअों को नियम-संयम का खास ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 9
डेमो पिक
लंबा सिंदूर लगाने का महत्व
छठ पूजन में महिलाअों को पूजा के दौरान मांग में पीला सिंदूर जरूर लगाना चाहिए। इसे नाक से शुरू करते हुए मांग के बीच तक ले जाएं। सिंदूर इतना गाढ़ा लगाएं ताकि ये नजर आए। छठ पूजा के दौरान इस तरह सिंदूर लगाने का भी एक खास महत्व है। मान्यता है कि इससे पति के व्यवसाय में तरक्की होती है। साथ ही उम्र भी लंबी होती है।
विज्ञापन
3 of 9
डेमो पिक
छठ पर्व छठी मैया से परिवार की मंगलकामना के लिए रखा जाता है। इसलिए इस दिन महिलाएं लंबा सिंदूर लगाकर पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र व तरक्की का वरदान मांगती हैं।
4 of 9
डेमो पिक
इस पर्व में छठ गीतों का भी बेहद महत्व होता है। इसके अलावा घाट जाते समय दंडवत प्रणाम करने की प्रक्रिया भी खास होती है। इसमें श्रद्धालु सूर्य देवता को नमस्कार करते हुए जमीन पर दंडवत लेटते हुए घर से नदी तक की दूरी तय करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मन मांगी मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन
5 of 9
डेमो पिक
छठ पूजा में महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलती
- भगवान सूर्य को अर्ध्य देते समय लोहे, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन का प्रयोग भूलकर भी न करें।
- इस दौरान घर का कोई भी सदस्य मांसाहार भोजन न करें।
विज्ञापन
6 of 9
डेमो पिक
- छठ पूजा के दौरान घर में शराब व धूम्रपान का सेवन भी वर्जित है।
- छठ पूजन करने वाली महिलाएं घर के भोजन में लहसुन प्याज न डालें।
विज्ञापन
7 of 9
डेमो पिक
- प्रसाद बनाने की जगह पर साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
- प्रसाद बनाने की जगह पर भोजन नहीं करना चाहिए।
8 of 9
डेमो पिक
- छठ पूजा के दौरान साफ कपड़े ही धारण करें।
- इस दौरान व्रती महिलाएं जमीन पर ही सोएं।