फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दवा विक्रेता करेंगे नकद में लेनदेन, यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में यूपीआई से भुगतान नहीं लेने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) टैक्स लगाए जाने के विरोध में शहर के दवा विक्रेताओं ने नकद लेनदेन का फैसला लिया है। दी रिटेल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दवा विक्रेता अब ग्राहकों से यूपीआई के जरिये भुगतान नहीं लेंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप पांडेय ने कहा कि 15 अक्तूबर से सभी लेन-देन बिना यूपीआई के किए जाएंगे और विरोध स्वरूप सभी दवा विक्रेता ''काली पट्टी'' बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। महामंत्री ने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन एमडीआर के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी) के साथ है तथा उनके निर्देशों का पालन करेगी। व्यापारियों का कहना है कि इस अतिरिक्त शुल्क के कारण छोटे दुकानदारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद नागपाल ने की। यहां राजेश सनेजा, संजय मिश्रा, संजय नागपाल आदि दवा विक्रेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें