फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चेकिंग अभियान चलाया, छह बिजली चोरों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। तहसील क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मानपुरा, कंधावली, बिडौरी, चकरनगर कस्बा, हनुमंतपुरा चौराहा और राजपुर सहित कई गांवों में टीम ने चेकिंग की। चेकिंग के दौरान छह उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीओ अजय पाल गौतम ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें मानपुरा निवासी किशन सिंह, प्रदीप कुमार, पुष्पा देवी, अरुण कुमार, कंधावली निवासी नरेंद्र सिंह व बिडौरी निवासी रामानंद शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला रहा है जो चोरी से बिजली आपूर्ति का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें