फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से पूछा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कायाकल्य टीम ने संयुक्त जिला अस्पताल को रैंकिंग देने को निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में साफ-सफाई, खान-पान व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का भौतिक सत्यापन के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना। किसी भी मरीज ने कोई शिकायत नहीं की। निरीक्षण के बाद कायाकल्प टीम प्रदेश मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजेगी। इसके बाद उसकी रैंकिंग तय की जाएगी। बृहस्पतिवार को कायाकल्प टीम ने सुबह साढ़े 11 बजे के बाद संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कायाकल्प की टीम में फर्रुखाबाद की डीपीएम कंचन वाला व कानपुर के कोआर्डिनेटर मुहीम आलम पहुंचे। टीम ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी, पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड की हकीकत जानी। इसके बाद उन्होंने प्रथम तल पर संचालित ओपीडी, दवा का स्टॉक को देखा। महिला व शिशु वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान मरीजों से पूछा कि डॉक्टर देखने आते हैं, समय पर दवा व खाना मिल रहा है या नहीं। इस पर मरीजों ने कोई शिकायत नहीं की। बाद में कायाकल्प टीम ने सीएमएस समेत डॉक्टर व कर्मचारियों से बात की। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने को कहा। टीम जिला अस्पताल में किए गए भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजेंगी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं, क्वालिटी एंश्योरेंस प्रभारी रईस अहमद ने बताया कि कायाकल्प टीम ने 100 अंकों के आधार पर अंक देती है। इसमें 70 अंक लाना जरूरी होता है। निरीक्षण में रैकिंग मिलने पर जिला अस्पताल को तीन लाख रुपये का बजट मिलेगा। यह बजट 75 प्रतिशत अस्पताल की सुविधाओं पर खर्च होगा जबकि 25 प्रतिशत मेंटेनेंस पर आदि खर्च होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें