फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर ठगी: पहले नहीं हुई कोर्ट मैरिज...दूसरी लड़की से मिला प्रस्ताव, फिर जान से मारने की धमकी

Fri, 25 Nov 2022 09:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

अतर्रा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर राजस्थान के युवक से ठगी का मामला सामने आया है। युवक से लाखों रुपये हड़प लिए गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर ठगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में राजस्थान के युवक को शादी का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के अंगद का पुरवा निवासी समिश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

उसमें बताया कि वह पिलानी झुंझुनू राजस्थान का निवासी है। उसने शादी के लिए बायोडाटा मैरिज ब्यूरो में डाला था। 10 दिन पहले फोनकर उसे शादी कराने का प्रस्ताव दिया गया। लड़की गरीब परिवार की बताकर शादी का पूरा खर्चा उसको उठाने की बात बताई गई। 
12 नवंबर को बांदा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज में लड़की दिखाकर कोर्ट मैरिज के कागजात बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिए। अन्य कार्य के लिए मांगे गए रुपये नहीं देने पर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

इस पर विमलेश नाम के व्यक्ति ने दूसरी लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा। उसे तीन लड़कियां दिखाई गईं। तब पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी के साथ वह अंगद का पुरवा पहुंचा। एक लड़की पसंद आने पर एक लाख रुपये ले लिए और कुछ दिन बाद शादी करने की बात कही।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद दिए गए नंबर पर संपर्क किया, तो जान से मारने की धमकी दी गई। अब नंबर स्विच ऑफ बता रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया पीड़ित समिश कुमार की तहरीर पर विमलेश वर्मा व तीन अज्ञात लड़कियों पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें