फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में नौकरी के नाम पर लोगों को लूटता था ये गैंग

Sat, 18 Mar 2017 10:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर लक्ष्मी शंकर से 1.20 लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में आईजी के निर्देश पर कोतवाली थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों में एक झांसी में तैनात कांस्टेबल बताया जा रहा है। उन्नाव के अचलगंज क्षेत्र के सरवागर निवासी लक्ष्मी शंकर ने कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया था। मेरिट में उसका नाम नहीं आया था।
विज्ञापन


इस बीच राजेश यादव नाम के शख्स ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके एवज में दो लाख रुपये की मांग की। इस पर राजेश ने बताए खातों में 1.20 लाख रुपये जमा करा दिए।   कई दिन बाद उसने राजेश को मोबाइल किया तो फोन उठाने वाले शख्स ने अपना नाम रुद्र नारायण बताया और कहा कि वह कांस्टेबल है और झांसी में तैनात है। उसने धमकी देने के साथ ही बदसलूकी भी की। तब उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन
  कोतवाली से टहलाए जाने के बाद उसने आईजी से गुहार लगाई। कोतवाली इंस्पेक्टर के मुताबिक राजेश, रुद्र नारायण, पवन और अजय श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें