फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, युवक से लाखों रुपये हड़पे, बर्रा में चल रहा है गोरखधंधा

Mon, 16 Oct 2023 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अजय और समद ने मिलकर उससे व कई अन्य से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लेकर बैंकॉक के रास्ते म्यांमार में नौकरी दिलाने की बात कही। उन्हें बैंकॉक भी भेजा लेकिन उसका कोई एजेंट न तो लेने आया और न ही नौकरी दिलाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रहने वाले एक युवक ने कानपुर में बर्रा स्थित एक फर्म पर रुपये लेकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर बर्रा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के गोपालगंज निवासी अलीराज अंसारी ने बताया कि गांव के रहने वाले समीर अली के माध्यम से उसका परिचय अजय विश्वकर्मा उर्फ अजय सोनी से हुआ।

विज्ञापन

दोनों बहरीन में एक ही कंपनी में साथ काम करते थे, इसलिए उसने अजय के जरिये विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही। अजय ने उन्हें बर्रा विश्वबैंक कॉलोनी स्थित गुरुदेव टॉवर में अकबर इंटरनेशनल फर्म के कार्यालय बुलाया। बताया कि फर्म मालिक समद वारसी लोगों को वीजा दिलाकर विदेश भेजते हैं। अजय और समद ने मिलकर उससे व कई अन्य से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लेकर बैंकॉक के रास्ते म्यांमार में नौकरी दिलाने की बात कही।

विज्ञापन

पीड़ित ने संपर्क किया, तो गाली गलौज कर धमकाया
उन्हें बैंकॉक भी भेजा लेकिन उसका कोई एजेंट न तो लेने आया और न ही नौकरी दिलाई। पीड़ित ने लौटकर संपर्क किया, तो गाली गलौज कर धमकाया। पीड़ित व उसके दो अन्य साथियों ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई, जिसके बाद बर्रा पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें