पुखरायां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में जिला क्षय रोग अधिकारी ने महामारी प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा स्थापित तंत्र व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधीक्षक से अन्य जानकारी प्राप्त की। कुछ खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. जीएस चौहान ने सीएचसी पहुंचकर आक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता, दवाओं की व्यवस्था, पीकू वार्ड की क्रियाशीलता आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। सीएससी अधीक्षक डाॅ. अनूप कुमार सचान से जानकारी ली। जिसमें अस्पताल आने वाले मरीजों की स्थिति उनके लक्षण व यह भी जानकारी ली गई कि ऐसे कोई मरीज तो नहीं आ रहे जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता हो। इस पर सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अभी तक ऐसे कोई मरीज नहीं आए हैं। ऑक्सीजन प्लांट निरंतर रनिंग में हैं। डाॅ. राजवीर सिंह, रमाशंकर, पंकज गुप्ता, संदीप सचान, स्टाफ नर्स मुन्नी देवी सहित कर्मचारी मौजूद रहे।