फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रेल हादसा: चार घंटे तक भूखे-प्यासे भटकते रहे, एसी का लिया था टिकट, स्लीपर में ठूंसकर भेजे गए 301 यात्री

Thu, 12 Nov 2026 12:11 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसे के बाद यात्री चार घंटे तक प्लेटफॉर्म पर भूखे-प्यासे भटकते रहे। बिस्कुट-पानी थमाकर रेलवे ने पल्ला झाड़ा।
विज्ञापन
चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच के पटरी से उतरने के बाद यात्रियों की मुश्किलें कम करने के बजाय रेलवे ने उन्हें और परेशानी में डाल दिया। हादसे के बाद एसी कोच में सफर कर रहे करीब 301 यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। सुविधा और आराम के लिए यात्रियों ने एसी कोच का टिकट लिया था लेकिन हादसे के बाद उन्हें स्लीपर कोच में ठूंसकर भेजा गया। रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की बात कहकर रात करीब नौ बजे सात स्लीपर कोच की ट्रेन में यात्रियों को बैठा दिया। छोटे बच्चों और महिलाओं समेत यात्रियों को ठंड में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

">http://
यात्रियों का आरोप है कि हादसे के बाद रेलवे की ओर से न तो खाने का इंतजाम किया गया। न ही ठंड से बचने की कोई व्यवस्था। करीब चार घंटे तक उन्हें प्लेटफॉर्म पर ही भटकना पड़ा। इस दौरान घर से लगातार फोन आते रहे। परिवार के लोग उनकी सलामती और घर पहुंचने की जानकारी लेते रहे, लेकिन यात्रियों को खुद नहीं पता था कि उन्हें कब और कैसे रवाना किया जाएगा। भूख-प्यास और अनिश्चितता ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी।
विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेन के चार कोच पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
एडवोकेट रोहित ने बताया कि यात्रियों को केवल बिस्कुट और पानी देकर जिम्मेदारी पूरी कर ली गई। प्रयागराज तक जाने वाले यात्रियों को तो किसी तरह राहत मिल सकती है। हालांकि, इससे आगे जाने वालों को खाना मिलेगा या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एसी का टिकट लेने के बाद स्लीपर में सफर करना यात्रियों के साथ अन्याय है। रेलवे को हादसे के बाद यात्रियों के लिए बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।

 

रेल हादसे के बाद पटरी से उतरा पहिया - फोटो : अमर उजाला
यात्री गोविंद कुमार ने कहा कि जब टिकट एसी का लिया था तो स्लीपर में क्यों भेजा गया। रेलवे को कम से कम यात्रियों की सुविधाओं और उनकी मजबूरी का ध्यान रखना चाहिए था। विशेष ट्रेन के नाम पर उन्हें दूसरी व्यवस्था में भेज दिया गया जबकि चार घंटे तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।

 
विज्ञापन

चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला
महिला यात्री शबाना ने बताया कि घर तो जाना ही है। रेलवे जो व्यवस्था करे उसी में सफर करना पड़ेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं भी न दी जाएं। हादसे के बाद रेलवे को महिलाओं और बच्चों के लिए खाने, पानी और ठंड से बचाव का उचित इंतजाम करना चाहिए था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें