चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अराजकतत्वों ने पूर्णिमा जयंती के अवसर पर सरैया चौकी अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगी भगवान बुद्ध की मूर्ति तोड़ दी।
यह घटना सरैया चौकी क्षेत्र की है। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस व बसपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद मौेके पर पहुंचे। विद्यालय पूर्व कैबिनेट मंत्री का ही है। उनके कहने पर पुलिस ने अराजकतत्वों की तलाश करने व मूर्ति फिर से लगवाने की बात कही है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।