फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राधा राधा नाम पुकारे, खुशियों से भर जाए द्वारे...

Sat, 26 Sep 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। धनीरापुर बालाजी मंदिर में शुक्रवार को राधा-रानी की छठी राधा कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान महिलाओं ने राधा राधा नाम पुकारे, खुशियों से भर जाए मेरे द्वारे आदि सोहर गीतों को गाकर घंटों समां बांधे रखा। इसके बाद मंदिर कमेटी के द्वारा कढ़ी, चावल, दही-बड़ा व जलेबी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी दिनेश दीक्षित ने बताया कि राधा रानी की छठी के अवसर पर मंदिर को बेला व कमल के फूलों से सजाया गया। सुबह 10 बजे के बाद महिलाओं ने पहुंच कर ढोलक की थाप पर सोहर गीत, मंगल गीत गाएं। फूलों से आंगन सजाएं व राधा रानी को भोग लगाओ सब मिलकर छठी मनाओ आदि सोहरों को गाकर माहौल भक्ति व कर दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। यहां गोविंद सिंह गौर, अभिषेक सिंह, शिवम, संजय, उत्तम, सोनू तिवारी, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें