फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 26 Sep 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के मदकपुरवा में शुक्रवार शाम एक महिला का शव घर के अंदर पंखे के कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मदकपुरवा राकेश सिंह की पत्नी गुड़िया (40) गांव में दो बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार शाम को उसका शव फंदे पर लटका मिला। घर के बाहर खेल रहा बेटा शिवा और बेटी लक्ष्मी जब अंदर पहुंचे तो मां का शव फंदे पर देख शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसी एकत्र हो गए। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी गजनेर थाना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि गुड्डी अपने दोनों बच्चों के साथ गांव में रहती थी। जबकि पति राकेश गुड़गांव में रखकर प्राइवेट नौकरी करते है। वहीं पर उसकी मां सुमन भी साथ में रहती है। घटना के बाद पड़ोसियों ने फोन से मृतका के पति को सूचना दी है। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया मौके पर जाकर जांच की गई है। परिवार के लोगों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें