फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री ने भाजपाइयों को दी नसीहत, आरोपी कार्यकर्ता को नहीं मिलेगा सक्रिय सदस्यता कोड नंबर

Sat, 27 Jul 2019 12:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा में सक्रिय सदस्य बनने के लिए लगी कार्यकर्ताओं की भीड़ को पार्टी ने कड़ी नसीहत दी है। शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की समीक्षा बैठक करने आए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने साफ-साफ कहा कि सक्रिय सदस्य बनने का कोड नंबर उसी को मिलेगा, जिस कार्यकर्ता पर तीन साल के अंतराल में पार्टी विरोध में काम करने का आरोप नहीं लगा होगा।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश स्तर पर कई टीमों का गठन किया गया। जो सक्रिय सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं की जांच पड़ताल करेंगी। पुलिस, खुफिया एजेंसियों से भी इस संबंध में मदद ली जा सकती है। 

विज्ञापन

फजलगंज के एक होटल में आयोजित बैठक में उन्होेंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनना इतना आसान नहीं होगा। पार्टी के नियमों के अनुसार सक्रिय सदस्य ही आगे चलकर किसी बड़े ओहदे पर काबिज होने की योग्यता रखता है। यही वजह है कि इतनी सख्ती की जा रही है।

सुनील बसंल ने बताया कि 1 से 11 अगस्त तक पार्टी के सदस्यता विस्तारक संगठन की योजना के अनुसार सदस्यता अभियान को अधिक प्रभावी बनाएंगे। 27, 28 जुलाई को बूथ चलो अभियान के चलते नए लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। पार्टी के बूथों को ए से लेकर सी के बीच विभाजित किया गया। जहां सबसे कम सदस्य होंगे उसे सी लेबल कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें