फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रिका देवी चौराहे के पास ढहा मकान, किरायेदार बचे

Thu, 07 Jan 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रिकादेवी चौराहे के पास बुधवार सुबह एक मकान का आधा हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर जाने से उसके किरायेदार सड़क पर आ गए। उन्होंने भवन स्वामी पर मकान ढहाने का आरोप लगाया और मुआवजे के लिए सड़क जाम कर हंगामा किया।
विज्ञापन


भीषण जाम और हंगामे की सूचना पर चमनगंज पुलिस, सीओ और एससीएम-3 मौके पर पहुंचे। इन सबने कार्रवाई के आश्वासन पर किराएदारों को शांत कराया। एसओ ने बताया मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

चंद्रिकादेवी चौराहे के पास मेन रोड पर मिथलेश सिंह और बृजेंद्र रस्तोगी का मकान है। इसमें पिछले कई साल से विश्वरूप, विक्रम सिंह, मीरा देवी, कैलाश वर्मा, मिथलेश सिंह, कैलाश रानी सहित 16 किरायेदार रहते हैं। बुधवार सुबह अचानक मकान का आधा हिस्सा गिर गया।
विज्ञापन


किरायेदार जान बचाकर भागे। दो परिवार घर में ही फंस गए तो इलाकाई लोगों ने केसा की सीढ़ी लगाकर उन्हें नीचे उतारा। किरायेदारों ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक काफी समय से घर खाली कराना चाहते थे। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद मकान मालिक ने घर के निचले हिस्से को कमजोर कर दिया, जिससे मकान ढह गया।

जाम लगाए किरायेदार मुआवजे की मांग कर रहे थे। एसीएम-3 ने उनको तत्काल राहत देते हुए एक शेल्टर होम में शिफ्ट करा दिया। एसओ ने बताया कि बचे हुए आधे हिस्से में रहने वाले बाकी किरायेदारों से भी मकान खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। जर्जर मकान कभी भी गिर सकता है। वहीं घटना पर मकान मालिक सामने नहीं आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें