फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण काल में हुई चूक तो साल भर मुसीबतों से घिरे रहेंगे, भूत-प्रेतों और पितरों की आई याद तो...

Wed, 31 Jan 2018 09:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 12
डेमो पिक
आज चंद्र ग्रहण का एक अद्भुद और महासंयोग है। महासंयोग के कारण ही ग्रहण काल के दौरान किए गए उपाय आपको धनवान बनाने के साथ ही आपके ग्रह दोषों को दूर करने का यह अतिउत्तम समय है। ग्रहण के दौरान आपकी जरा सी नासमझी और चूक आपके भविष्य पर नकारात्मक ऊर्जा डाल सकती है। इसके प्रकोप से बचने के लिए करें ये साधना...

 
विज्ञापन

2 of 12
डेमो पिक
शास्त्रों के अनुसार ऐसे समय में मंत्र सिद्धि शीघ्र होती है। यंत्र-तंत्र के क्षेत्र में भी ग्रहण का महत्व है। साधक लोग इस अवसर के इंतजार में रहते हैं।
 
 
विज्ञापन

3 of 12
डेमो पिक
अधिकांश लोग ग्रहण की महिमा से अनभिज्ञ हैं और उन्हें यह पता नहीं है कि ग्रहण काल में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

 

4 of 12
डेमो पिक
ग्रहण काल के बारे में मान्यता है कि जितने समय चन्द्र ग्रहण रहता है उतने समय में हम जो कुछ करते हैं उसका अनंतगुना फल प्राप्त होता है।

 
विज्ञापन

5 of 12
डेमो पिक
हम अनभिज्ञता के कारण इनका लाभ नहीं ले पाते हैं।ग्रहण आरंभ होने से पूर्व ही सामग्री आदि साधना स्थल पर एकत्रित कर लें।  धुले हुए शुद्ध वस्त्र पहले से तैयार रखें।  कंबल अथवा कुश का बना आसन तैयार रखें। जप करने हेतु माला संभाल कर रख लें।
 
विज्ञापन

6 of 12
डेमो पिक
यह भी ध्यान रखें कि यदि आपके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी साधना करने वाला हो तो गौमुखी का प्रयोग करें, जिससे जप करते हुए हाथ नजर न आए। ग्रहण आरंभ होने से पूर्व ही स्नान आदि कर साधना स्थल में प्रवेश कर लें तथा ग्रहण समाप्त होने पर पुन: स्नान करके ही पूजन सामग्री को हाथ लगाएं।

 
विज्ञापन

7 of 12
डेमो पिक
ग्रहण काल में भगवद भक्ति, साधना, जप, स्तुति पाठ आदि करें।  

 

8 of 12
डेमो पिक
आध्यात्मिक उन्नति के लिए ग्रहण काल में जप, पाठ आदि का विधान है।

 

9 of 12
डेमो पिक
अपने ईष्ट मंत्र की अधिक से अधिक माला जप करें। इससे ईष्ट मंत्र सिद्धि होती है।

 

10 of 12
डेमो पिक
प्रणव अर्थात ॐ की एक-दो माला जप लें। इससे यह सिद्ध हो जाएगा और फिर जिस किसी मंत्र के साथ यह लगेगा वह मंत्र प्रत्यक्ष रूप में काम करेगा। चन्द्र ग्रहण में देवी मंत्र का ही जाप करें।

 

11 of 12
डेमो पिक
ध्यान रहे ग्रहण में भूत-प्रेतों और पितरों का स्मरण न करें।

 
विज्ञापन

12 of 12
डेमो पिक
ग्रहण के स्पर्शकाल में पवित्र स्नान, मध्य में जपादि अनुष्ठान तथा मोक्ष के समय दान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें