कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में चल रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। चंडीगढ़ ने अंडर-14 के फाइनल में जयपुर को 50-32 से हराकर खिताब जीता, जबकि अंडर-17 में बंगलूरू ने आगरा को 43-26 से पराजित किया।
अंडर-14 वर्ग में वाराणसी ने तीसरा और बंगलूरू ने चौथा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में मुंबई तीसरे और गुवाहाटी चौथे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि प्रो. राहुल मंगल, विशिष्ट अतिथि प्रो. नीरज मिश्रा, प्रधानाचार्य रविश चंद्र पांडेय, प्रो. प्रबोध बाजपेयी और डॉ. नरेश चौधरी, डॉ. रूपम मिश्रा, शालिनी सक्सेना, सौरभ पासन, शुभम और साक्षी मौजूद रहे।