फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कानपुर में ओले पड़ने के आसार, पश्चिमी विक्षोभ अगले पांच दिन और बढ़ाएगा कोहरा

Tue, 14 Jan 2025 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को ओले पड़ने के आसार हैं। 18 और 19 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को जम्मू पहुंचेगा। इससे माहौल में नमी और बढ़ेगी। साथ ही घना कोहरा और धुंध बढ़ने के आसार हैं। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि नमी बढ़ने की वजह से बुधवार को ओले भी गिर सकते हैं। मंगलवार रात बादल छाए रहने की वजह से रात का न्यूनतम तापमान और बुधवार को धूप निकलने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के लगभग बराबर आ गया।
विज्ञापन



माहौल में नमी का प्रतिशत 97 रहा है। नमी अधिक होने और हवा चलने के कारण ठंड और गलन बनी रही। सुबह धुंध-कोहरा अधिक रहा। दृश्यता सामान्य दो किमी के स्थान 20 मीटर रही। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिन ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान जारी किया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को आ रहा है। इस समय दो तरह की हवाएं आ रही है। बंगाल की खाड़ी और हिमालयी हवाएं आपस में टकरा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
समुद्री नमी माहौल में बराबर आ रही है। इस वजह से ठंड और कोहरा बना रहेगा। 18-19 जनवरी को स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी का अनुमान है। जब पश्चिमी विक्षोभ रुकेंगे तो उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आएगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। इसके अलावा अभी मौसमी गतिविधि ला-नीना भी सक्रिय है।

तापमान
अधिकतम- 20.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 9 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें