ट्रेन की कपलिंग टूटी, टला बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के मानिकपुर में गुरुवार को ग्वालियर से हावड़ा की ओर जाने वाली सुपरफास्ट चंबल एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन मानिकपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बोगियों को छोड़कर आगे निकल गया। जिसे यात्री भौचक्के रह गए।
रेलवे स्टेशन में परिसर मौजूद जीआरपी व आरपीएफ के जवान सूचना देने के लिए दौड़ पड़े। ग्वालियर से चलकर हावड़ा जा रही चंबल एक्सप्रेस मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह पहुंची।
मानिकपुर रेलवे स्टेशन से इलेक्ट्रिक इंजन शर्टिंग करके एक्सप्रेस आगे बढ़ी तो आउटर के पास पहुंचने से पहले ही इंजन बोगियों को छोड़कर आगे निकल गया। बोगियों में बैठे यात्री सहम गए। हालांकि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ। स्टेशन मास्टर अचल पांडेय से जब बात की गई तो पहले उन्होेंने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने बताया कि कपलिंग टूटने की वजह से ऐसा हुआ। घटना की जांच की जा रही है।