फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदीप और रजा के अर्धशतकों से चैलेंजर्स इलेवन चार विकेट से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रजा खान के 63 और संदीप कुमार के नाबाद 56 रनों के दम पर चैलेंजर्स इलेवन ने जीएल ईस्टर्न वारियर्स को चार विकेट से पराजित किया। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग की ओर से आयोजित कानपुर प्रीमियर लीग बैटल ऑफ कॉर्पोरेट चैंपियनशिप में जीएल ईस्टर्न वारियर्स ने 172 का स्कोर बनाया था, जिसको चैलेंजर्स इलेवन ने छह विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया।
विज्ञापन


एसटीआई मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएल ईस्टर्न वारियर्स ने 20 ओवर में 172 रन बनाए। अचिंत यादव ने 40, राहुल श्रीवास्तव ने 30, हिमांशु शुक्ला ने 25 और सत्यम ने 22 रन की पारी खेली। अदनान और फैसल ने दो-दो विकेट लिए। शिवांशु, शिबू, आसिफ और मो. अमन ने एक-एक झटके। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर्स इलेवन की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल की। रजा खान ने 63, संदीप कुमार ने नाबाद 56 रन बनाए। अंकुश चौहान और राहुल श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि सत्यम और सचिन सोनी को एक-एक विकेट मिला। संदीप कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सीपीएल-3 की जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण आज
कानपुर। चंद्रा प्रीमियर लीग (सीपीएल) के तीसरे सीजन की जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण रविवार को मंधना स्थित बीपीएमजी इंटर कॉलेज मैदान में होगा। लीग में शामिल टीमों के खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। अंडर-16 आयु वर्ग की लीग में इस वर्ष 12 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें