फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकेरी-श्यामनगर के अच्छे दिन आए

Tue, 12 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर।
विज्ञापन
पाकऱ् - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी क्षेत्र के लाखों लोगों को जल्द ही सीवर और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। नगर विकास विभाग ने पहले चरण में कानपुर सहित 12 शहरों के सीवरेज सिस्टम के विस्तार व सुधार की योजना पर मुहर लगा दी है। करीब 877.46 करोड़ रुपये की इस अमृत योजना में कानपुर को 37.88 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा तीन मॉडल पार्कों के लिए छह करोड़ आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन

कानपुर सहित लगभग सभी बड़े शहरों में बहुत तेजी से क्षेत्र और आबादी का विस्तार हुआ, लेकिन उसके मुताबिक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग सड़क, सीवर, बिजली व पेयजल जैसी जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं। इसमें सीवरेज से          संबधित परेशानी प्रमुख है। इसके मद्देनजर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने सजारी, चकेरी, सनिगवां और श्याम नगर वार्ड में सीवर लाइन से घरों को जोड़ने के लिए ‘हाउस कनेक्टिंग चैंबर’ निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। इस कार्य की अनुमानित लागत 37.88 करोड़ रुपये है। इस क्षेत्र में गहरी सीवर लाइन डेढ़ साल पहले पड़ चुकी है। अमृत योजना के तहत तैयार किए गए इस प्लान को स्टेट एनुअल एक्शन प्लान में शामिल कर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय भेजा गया।
मंत्रालय और नगर विकास सचिव की अध्यक्षता में गठित ‘राज्य स्तरीय तकनीकी समिति’ ने इस पर मुहर लगा दी है। जल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। नगर विकास सचिव ने जल निगम को जल्द से जल्द इन कार्यों के लिए टेंडर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


तीन मॉडल पार्क भी विकसित होंगे
इस योजना के तहत नगर निगम ने महाबलीपुरम पार्क, दयानंद विहार पार्क और निराला नगर स्थित इंदिरा पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित करने के लिए छह करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसे भी अमृत योजना के तहत स्वीकृति के लिए भेजा गया था। इस प्रस्ताव को भी कमेटी की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

ये होंगे फायदे
a    पुराने सीवरेज सिस्टम की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
a    जल भराव वाले क्षेत्रों में सुधार कार्य होंगे।
al    जरूरत के हिसाब से नए क्षेत्रों में सीवर लाइनें डाली जाएंगी।
al    बरसात को ध्यान में रखते हुए जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
a    सीवर लाइन से वंचित आबादी को सीवरेज सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें