फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट में महिला से टप्पेबाजी, आठ घंटे में आरोपी गिरफ्तार; दो लाख की चेन बरामद

Mon, 22 Jun 2026 07:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल परिसर में महिला से टप्पेबाजी की घटना का स्वरूप नगर पुलिस ने महज आठ घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत की सोने की चेन बरामद की है
विज्ञापन
हैलट अस्पताल परिसर में महिला से टप्पेबाजी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर की स्वरूप नगर थाना पुलिस ने टप्पेबाजी की एक सनसनीखेज वारदात का महज कुछ ही घंटों के भीतर पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार आरोपी के पास से पीड़िता की चोरी गई सोने की चेन भी सकुशल बरामद कर ली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

झांसा देकर शातिर ने उड़ाया सोने का हार
उन्नाव जनपद की रहने वाली आरती सोनी नाम की महिला अपने बीमार पति का इलाज कराने के लिए कानपुर के प्रसिद्ध हैलेट अस्पताल आई थीं। आरती अस्पताल परिसर में मौजूद थीं, तभी वहां पहले से घूम रहे एक शातिर युवक ने महिला को अपनी मीठी-मीठी बातों के जाल में फंसा लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती, शातिर ठग ने बेहद सफाई से उनके गले से सोने की चेन पार कर दी और पलक झपकते ही भीड़ का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया। चेन गायब देख पीड़ित महिला के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्वरूप नगर थाना पुलिस को दी।

रावतपुर के पास से दबोचा गया मोहम्मद ईशान

अस्पताल परिसर में महिला से टप्पेबाजी की सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस तुरंत एक्टिव मोड में आ गई। स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बिना वक्त गंवाए अपनी एक विशेष टीम गठित की और घटनास्थल की तरफ रवाना हुए। पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार के 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत अस्पताल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। कैमरों की मदद से पुलिस को संदिग्ध का सुराग मिला और सटीक घेराबंदी करते हुए टीम ने आरोपी को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, रावतपुर के पास से धर दबोचा।

विज्ञापन

आरोपी के पास से मिला दो लाख का माल

थाने लाकर जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार किए गए शातिर आरोपी की पहचान मोहम्मद ईशान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेडिकल कॉलेज कैंपस का ही रहने वाला है। स्वरूप नगर पुलिस ने वारदात के महज आठ घंटे के भीतर न सिर्फ मोहम्मद ईशान को गिरफ्तार किया, बल्कि उसके कब्जे से आरती सोनी की दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन भी शत-प्रतिशत बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें