रूरा। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित रूरा स्टेशन के पास रविवार सुबह अप लाइन से गुजर रही आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग की गई। आरपीएफ ने आरोपी को पकड़ लिया और रेलवे एक्ट की कार्रवाई की।
आरपीएफ चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 11:30 बजे पटना जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में रूरा स्टेशन के पास चेन पुलिंग की गई। ट्रेन हॉर्न बजाते हुए रुक गई। ट्रेन में चेन पुलिंग होने पर रेल कर्मियों ने बोगी का पाइप जोड़ा। ट्रेन करीब पांच मिनट तक स्टेशन के पास खड़ी रही। इसके बाद आगे के लिए रवाना किया गया। कुछ देर बाद चेनपुलिंग कर ट्रेन रोकने वाला युवक ट्रैक पार करते दिखाई पड़ा। इसपर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाम विमल कुमार निवासी डेरापुर बताया है। रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।