चित्रकूट के डीआरआई परिसर में आयोजित ग्रामोदय मेले पहुंचे केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने भारत में रोजगार तेजी से बढ़ने के संकेत दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे भारत में कौशल का जाल बिछाना हमारा उद्देश्य है। इस प्रकार के आयोजन भारत देश के विकास में कारगर साबित हो रहे हैं। जल, सिंचाई, कृषि के क्षेत्र में जो निवेश हो रहा है उससे ऐसा लग रहा है कि भारत में रोजगार तेजी से बढ़ेंगे। मंत्री ने यूपी चुनाव के बारे में कहा कि यूपी में भाजपा की लहर है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है।