फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुसलमान भाइयों से की ये अपील

Thu, 06 Dec 2018 12:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां राजनीतिक मुद्दों पर खुल कर बोले। यहां सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि हिंदुओं में जाति की और मुस्लिमों में मुसलमान की राजनीति बुरी पार्टियों ने की। नेहरू ने सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया था।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
सारे राजनैतिक दल जातियों के बहाव में बहते चले गए। आज हमारी पहचान हिंदू नहीं है, सनातनी नहीं है, हमारा बंटवारा जाति के आधार पर हो गया है। जहां-जहां हिंदुओं की आजादी गिरती है वहां सामाजिक समरता टूटती जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
कुछ मुस्लिम भाई थ्रेट भी कर रहे हैं ऐसे मुसलमान भाइयों से मैं अपील करता हूं कि मंदिर बनाएं। क्योंकि आज मैं अपना धर्म परिवर्तन कर लूं। मेरे भाई का वंशज और मेरा वंशज हम सभी के पूर्वज एक ही हैं। बाबर का कोई वंशज नहीं है। प्रभु राम ही सबके आराध्य हैं। सब मिलकर देश को एकजुट करें।

4 of 6
डेमो पिक
अगर ऐसा नहीं करेंगे तो मेरे अंदर इन लोगों के प्रति घृणा होगी। मंदिर टूट गए। लोग भाग गए और धर्म परिवर्तन हुआ। ये हमारे भारत और सनातन धर्म का विशाल हृदय है कि हम सबको लेकर चलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
मंदिर कहीं भी राम का बन जाए किसी को क्या फर्क पड़ता है। हज करने वेटिकन सिटी क्यों नहीं जाया जा सकता। जब वो वेटिकन सिटी नहीं जा सकते, अयोध्या नहीं जा सकते तो मैं भी अयोध्या के सिवा कहीं जा नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
बुलंदशहर में हिंदुओं ने मुस्लिम भाईयों को मंदिरों में नमाज पढ़ने के लिए बुलाया। मंदिरों में नमाज हो सकती तो मस्जिद में राम की पूजा क्यों नहीं हो सकती। प्रभु श्रीराम के पुरुषार्थ के सहारे ही मंदिर का निर्माण होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें