दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों की लेटलतीफी का बड़ा कारण माने जाने वाले सेंट्रल के प्लेटफार्मों का जल्द सुधार होगा। सभी प्लेटफार्मों की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इससे लंबी रेक वाली बोगियों को किसी भी प्लेटफार्म पर खड़ा किया जा सकेगा। अभी पूर्वोत्तर राज्यों और मुंबई समेत लंबी दूरी की ज्यादा बोगियों वाली ट्रेनों को छोटे प्लेटफार्मों पर खड़ा नहीं किया जा सकता है। जब तक लंबे प्लेटफार्म खाली नहीं होते, उन्हें आउटर पर रोका जाता है। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (ट्रैफिक) एके गुप्ता के निरीक्षण के बाद उनके प्रस्ताव पर बोर्ड ने प्लेटफार्मों को बनाने की हरी झंडी दे दी है।