फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंट्रल जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत

Mon, 27 May 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सेंट्रल जेल में पुलिस मुठभेड़ के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कैदी पेट की बीमारी से ग्रसित था।
विज्ञापन

जालौन जिले के डकोर थाना क्षेत्र के गांव चिल्ली निवासी रंजीत यादव (77) पुत्र परमाई लाल को पुलिस मुठभेड़ में डकोर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में सुनवाई के बाद दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने उसे 14 नवंबर 2022 को दस साल की सजा के साथ उस पर दस हजार रूपया का जुर्माना लगाया था।
सजा होने के बाद उसे नौ सितंबर 2023 को उरई जिला कारागार से सेंट्रल जेल महोला भेजा गया था। तभी से वह सेंट्रल जेल में बंद था। रविवार शाम को उसे पेट दर्द व खून बहने की शिकायत होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल के अधीक्षक डाॅ. रामधनी ने बताया कि कैदी को पेट से संबधित बीमारी थी। इसी के चलते उसे भर्ती कराया गया था। जहां रात के समय उसकी मौत हो गई। पैनल व वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें