फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की तैनाती शुरू

Thu, 07 Jan 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2016 की तैयारियों तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


 कक्ष निरीक्षकों से लेकर केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कार्य जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तेजी के साथ किया जा रहा है। 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में 150 केंद्रों में 79 हजार परीक्षार्थी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देंगे।

जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2016 शुरू होने में डेढ़ माह से कम समय बचा है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमप्रकाश मौर्य ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2016 में 40 शिक्षकों पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए विद्यालयों से फोटो युक्त डाटा मांगा गया है। 150 कालेजों ने ही जमा किया है।
विज्ञापन


 शेष 53 कालेज फोटो युक्त डाटा अविलंब डीआईओएस कार्यालय में जमा कराएं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने संबंधी कार्य पूरा हो सके। बताया कि बोर्ड परीक्षा में जिले में बनाए गए 150 परीक्षा केंद्रों में 79010 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल की व्यक्तिगत, संस्थागत परीक्षा में 42235 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत व संस्थागत परीक्षा में 36775 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


 जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमप्रकाश मौर्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में एक सेक्टर में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक परीक्षा केंद्र में 300 से लेकर एक हजार परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें