जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2016 की तैयारियों तेज हो गई
हैं।
कक्ष निरीक्षकों से लेकर केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कार्य जिला
विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तेजी के साथ किया जा रहा है। 18 फरवरी से
शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में 150 केंद्रों में 79 हजार परीक्षार्थी
शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देंगे।
जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट
बोर्ड परीक्षा 2016 शुरू होने में डेढ़ माह से कम समय बचा है। जिला
विद्यालय निरीक्षक प्रेमप्रकाश मौर्य ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट
बोर्ड परीक्षा 2016 में 40 शिक्षकों पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की
जाएगी। परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए विद्यालयों
से फोटो युक्त डाटा मांगा गया है। 150 कालेजों ने ही जमा किया है।
शेष 53
कालेज फोटो युक्त डाटा अविलंब डीआईओएस कार्यालय में जमा कराएं। कक्ष
निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने संबंधी कार्य पूरा हो सके। बताया कि बोर्ड
परीक्षा में जिले में बनाए गए 150 परीक्षा केंद्रों में 79010 परीक्षार्थी
शामिल होंगे। हाईस्कूल की व्यक्तिगत, संस्थागत परीक्षा में 42235
छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत व संस्थागत परीक्षा
में 36775 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक
प्रेमप्रकाश मौर्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में एक सेक्टर में 16 परीक्षा
केंद्र बनाए गए हैं। एक परीक्षा केंद्र में 300 से लेकर एक हजार
परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया है।