उद्योगपति यदुपति सिंहानिया (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
यदुपति सिंहानिया के भीतर पारिवारिक उद्यमिता के गुण कूट-कूटकर भरे थे। अपने कौशल और उद्यम क्षमता की बदौलत ही उन्होंने पांच सौ करोड़ की कंपनी को छह हजार करोड़ पूंजी वाली कंपनी में तब्दील कर दिया। सीमेंट उद्योग को ऊंचाइयों पर पहुंचाने की वजह से ही उन्हें कारोबार जगत में सीमेंट किंग कहा जाने लगा।
पारिवारिक बंटवारे के बाद उन्होंने जेके सीमेंट का काम संभाला। इसके कुछ ही वर्षों में उन्होंने अभूतपूर्व विस्तार किया। छोटी सी कंपनी को दुनिया की चुनिंदा सीमेंट कंपनियों की कतार में खड़ा कर दिया। आज जेके सीमेंट की पहचान दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में है। जेके सीमेंट कंपनी करीब चार दशक पहले अस्त्वि में आई थी।