रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर यूपी के कानपुर में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां सरदार पटेल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सैनिक भाईयों की कलाई पर राखियां बांध तिलक लगाकर उनका सम्मान किया।
वहीं सैनिक भाईयों ने देश की रक्षा करने के संकल्प को दोहराया। छोटी-छोटी बहनों के हाथों से राखी बंधवाकर सैनिक भावुक हो गए। उन्होंने अपनी इन बहनों को उपहार भी दिए। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य एलपी सचान, सूबेदार जय प्रकाश, सूबेदार बलवीर सिंह, हवलदार राम कुमार श्रेष्ठा, धर्मेंद्र, चेतन सिंह, माकन सिंह चौहान आदि मौजूद थे। स्कूल की छात्राओं में अवनी विश्वकर्मा, कृतिका, दिव्यांशी, ईशा, निधि, अल्पना, करिश्मा आदि थीं।