फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन में फर्जी पास जारी करने के सीसीटीवी फुटेज के सामने आने से मचा हड़कंप, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 03 May 2020 01:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज का वीडियो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित घाटमपुर तहसील में लॉकडाउन के दौरान फर्जी पास जारी करने का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। वीडियो में एसडीएम के स्टेनो की मेज की दराज से लॉकडाउन में वाहन पास चोरी करके एसडीएम की मुहर लगाते हुए एक संग्रह अमीन नजर आया है। 

विज्ञापन


घटना की पोल खुली तो अमीन से पूछताछ की गई। जिसके बाद आक्रोशित अमीन लामबंद हो गए और स्टेनो के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। अमीनों ने स्टेनो पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए हटाने की मांग करके अफसरों को ज्ञापन सौंपा।

कोविड-19 के लिए घाटमपुर तहसील में संचालित कंट्रोल रूम में संग्रह अमीन दीपक कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार सुबह दफ्तर पहुंचे स्टेनो मोहित सोनी को दराज में रखे पांच वाहन पास गायब मिले, तो पूछताछ शुरू हुई।

स्टेनो मोहित ने संग्रह अमीन दीपक से भी गायब हुए वाहन पास के बारे में पूछताछ की। यह बात संग्रह अमीनों को नागवार गुजरी। जिसके बाद अमीनों ने स्टेनों को हटाने की मांग उठाई है। स्टेनो मोहित सोनी ने एसडीएम को प्रतिवेदन में मेज की दराज से पांच वाहन पास चोरी कर मुहर लगा फर्जी हस्ताक्षर बनाने की जानकारी के साथ सीसीटीवी फुटेज की सीडी भी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें