एआरटीओ में सीसीटीवी कैमरे लगाता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में एआरटीओ में दलाली प्रथा को समाप्त करने के लिए बाबुओं के केबिन में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। चेतावनी दी गई कि जिस बाबू के पास दलाल नजर आए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि एआरटीओ में दलाली नहीं रुक रही है। कुछ दिनों की सख्ती के बाद फिर पुराने ढर्रे पर काम होने लगता है। एआरटीओ संजय कुमार झा ने कार्यालय में सभी बाबुओं के केबिन में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। बाबू व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि केबिन में किसी भी दशा में दलाल न पहुंचें। एआरटीओ संजय कुमार झा का कहना है कि वह कैमरे पर नजर रखेंगे। यदि किसी बाबू के केबिन में दलाल दिखे तो कार्रवाई तय है।