फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10th रिजल्ट: इन टॉपर्स ने रोशन किया अपने जिले का नाम, अभिभावकों की खुशी का ठिकाना न रहा

Mon, 06 May 2019 08:59 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर टॉपर आयुषी तिवारी, संचिता शर्मा, महोबा में हर्षवर्धन का मुंह मीठा कराते पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर शहर की टॉप-10 लिस्ट में टॉप-4 तक छात्राओं का ही दबदबा है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पनकी की छात्रा आयुषी तिवारी ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ शहर टॉप किया है। इसके बाद फातिमा कॉन्वेंट की रखसत गाजी और हर्षिता 99 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से शहर की सेकेंड टॉपर बनी हैं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर श्याम नगर की सदफ फातिमा सिद्दीकी 98.8 फीसदी अंकों के साथ शहर की तीसरी टॉपर बनीं। डीपीएस कल्याणपुर की अनवेशा दास और मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संचिता शर्मा 98.6 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


 

शास्वत वर्मा ने जिले का टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ के छात्र शास्वत वर्मा ने 98.4 फीसद अंक हासिल कर जिले का टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के तनय अग्रवाल ने 98.2 फीसद अंकों के साथ दूसरा स्थान अर्जित किया। रोजी पब्लिक स्कूल के सिद्धांत सिंह व ब्लू वेेल स्कूल के अंकित सिंह ने 97.8 फीसद अंक पाकर तीसरा स्थान बनाया।
 

फतेहपुर जिले में परीक्षा परिणाम 100 फीसदी

फतेहपुर जिले में चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांशनगर में परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा। स्कूल की 22 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रधानाचार्य बीरेंद्र मोडगिल ने मिठाई खिलाकर छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए बधाई दी। इस मौके पर प्रबंधक संजय श्रीवास्तव भी मौजूद थे। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 121 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण की।

महोबा में हर्षवर्धन सिंह यादव ने किया जिला टॉप

महोबा जिले में कस्बा कुलपहाड़ के रामरतन भुवनेश कुमार कॉलेज के छात्र हर्षवर्धन सिंह यादव ने 97 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है वहीं बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की छात्रा शिवांगी 96 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रही। इस बार के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने अपना दबदबा कायम किया। जिले के टॉप टेन में आठ छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के घरों में जश्न का माहौल रहा। परिजनों ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई। 
विज्ञापन

कन्नौज में राजन दुबे 500 में 492 अंक लाकर 98.4 फीसदी के साथ जिला टॉप रहे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। सीबीएसई ने अचानक रिजल्ट घोषित कर सभी को हैरत में डाल दिया। कन्नौज जिले में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी के राजन दुबे 500 में 492 अंक लाकर 98.4 फीसदी के साथ जिला टॉप रहे। सुभाष अकादमी के विकल्प 97.02 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहे। सेंट जेवियर्स के शिवम प्रजापति 96.02 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें