औरैया के गेल डीएवी कॉलेज की छात्रा अंबर अस्थाना ने 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। वहीं औरैया के सेंट फ्रांसिस की छात्रा कृतिका चौहान ने 98 प्रतिशंत अंक प्राप्त किए हैं। फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर के प्रबल अग्रहरी ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल के अंशुमन रहे हैं। जिन्हें 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट के कक्षा 10 के छात्र तरूण कुमार ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। हरदोई की अनुष्का श्रीवास्तव ने 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2019 में टॉपर कुल 13 हैं। इन्होंने 500 अंक में से 499 अंक हासिल किए हैं। वहीं, तिरुवनंतपुरम रीजन ने 12वीं की तरह 10वीं में भी टॉप किया है।
तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट 99.85 फीसदी रहा। बता दें इससे पहले सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड रिजल्ट की तारीख को लेकर कह दिया है कि वह दसवीं कक्षा के रिजल्ट भी उसी तरह बिना किसी पूर्व सूचना के जारी करेगा जिस तरह से 12वीं के नतीजे जारी किए गए थे। जैसे 12वीं के नतीजे अचानक आए थे।