फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड ः कोर्स और पेपर पैटर्न बदला

Sun, 26 Jul 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड ने सत्र 2015-16 से 10 वीं से 12 वीं क्लास के कोर्स और पेपर पैटर्न में बदलाव किया है। यह जानकारी शनिवार को कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर में हुई बैठक में सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने दी।
विज्ञापन


बैठक में ‘एक्टीविटी इन द स्कूल’ पर भी चर्चा की गई। स्कूलों के प्रधानाचार्यों के पूछे गए सवालों को भी विस्तार से जवाब दिया गया। सीबीएसई बोर्ड ने शिक्षा को अपग्रेड करते हुए कक्षा-10 से 12 तक के कई विषयों के स्लेबस में फेरबदल किया है।

सिटी कोआर्डिनेटर ने बताया कि विषयों में बदलाव की जानकारी सीबीएसई बोर्ड ने अपनी वेबसाइट www.cbse. nic.in  पर अपलोड किया है। नया आदेश आने तक इसी नए पैटर्न के आधार पर सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में पठन पाठन का कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें