प्रिंसिपल अर्चना निगम के साथ टॉपर तेजस
- फोटो : amar ujala
सीबीएसई कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। कानपुर में डीपीएस कल्याणपुर के छात्र तेजस खन्ना ने 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सर पदमपत सिंघानिया की छात्रा शुभांगी केसरवानी के ह्यूमैनिटीज में 99.20 प्रतिशत और इप्शिता दीक्षित को कॉमर्स में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। डीपीएस बर्रा के कक्षा 12 के छात्र दिव्यांश सचान ने ह्यूमैनिटीज में 99.4 अंक प्राप्त किए है।