आयुषी ने बताया कि वह आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वो इस क्षेत्र में अपने माता पिता और कानपुर का नाम रोशन करें।
आयुषी ने कहा कि यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपको हर रोज मेहनत करनी होगी। सिर्फ एक दिन य परीक्षा से पहले पढ़ाई कर आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं।
आपको बताते चले कि रिजल्ट cbseresults.nic.in पर घोषित किया गया है। cbseresults.nic.in पर 10वीं रिजल्ट की विंडो खोल दी गई है।
स्टूडेंट्स यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई ने महज 38 दिनों के भीतर 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 91.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट पिछली बार से 4.40 % अच्छा रहा। पिछली बार 86.70 फीसदी ही पास हुए थे।
सीबीएसई ने 2 अप्रैल को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। रिजल्ट 83.4% रहा। पिछली कई बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 79.40 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 88.70 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। इस साल बड़ी संख्या में लड़कियों ने टॉप करके इतिहास बनाया है।